जानिए, पीरियड्स में क्यों निकल आते हैं पिंपल्स और कैसे करें इसका सही इलाज

जानिए, पीरियड्स में क्यों निकल आते हैं पिंपल्स और कैसे करें इसका सही इलाज

सेहतराग टीम

महिलाओं में कई तरह की समस्याएं होती हैं जो पुरुषों में नहीं पाई जाती हैं। उन्हीं समस्याओं में एक है पीरियड्स की। यह समस्या हर महीने महिलाओं को उठानी पड़ती है। इस समस्या में उन्हें पेट,कमर दर्द, सिरदर्द,ब्लोटिंग और चिड़चिड़ापन जैसी परेशानियां होती है। वहीं इन सब के साथ कई महिलाओं के चेहरे पर दाने निकलना भी शुरू हो जाते है। ये क्यों होता है ये अधिकतर लोगों को नहीं पता होता है। अगर आपको भी नहीं मालुम है तो आज हम आपको बताएंगे कि आखिर ये क्यों होता है और इसका इसका सही इलाज है?

पढ़ें- प्रेग्नेंसी के दौरान महिलाएं इन चीजों का सेवन करें, एनीमिया का शिकार होने से बचेंगी

पीरियड्स में क्यों निकलते हैं पिंपल्स (Why do Pimples Came out During Periods in Hindi):

एक्सपर्ट की माने तो तकरीबन 60 फीसदी महिलाओं को पीरियड्स के दौरान चेहरे पर दानें निकलते है। ये हार्मोनल या मेनस्ट्रुअल एक्ने कहा जाता है। आपको बता दे कि ये लाल रंग के होते है, जो चेहरे पर निकलते है। इसके निकलने पर दर्द होता है। वहीं ये खून की कमी की वजह से महिलाओं के चेहर पर पीरियड्स के दौरान निकलते है। ऐसी स्थिति में इस दौरान महिलाओँ को अपने चेहरे को अधिकतर ध्यान देने की जरूरत होती है।

किन महिलाओं को होती है अधिक समस्या

पीरियड्स के दौरान महिलाओं के चेहरे पर दाना निकलना अक्सर देखा गया है। ये उन महिलाओं को अधिकतर होता है जो पहले से ही ऐसी समस्याओं से जूझ रही होती है या जिनका फेस सेंसटिव और ऑयली होता है। यह इस लिए होता है कि क्योंकि पीरियड्स के दौरान महिलाओं के शरीर में एस्ट्रोजन लेवल कम हो जाता है और टेस्टोस्टेरोन लेवल बढ़ जाता है। इसके कारण चेहरे के छिद्रों में सीबम अधिक बनने लगता है जो आगे चल कर पिंपल्स का रूप ले लेता है।

कैसे करें उपचार (Pimples Problems During Periods Treatment in Hindi):

ये समस्या महिलाओं में जब होती है तो वो सोचती है कैसे इन बीमारी से बचा जाए, तो आपको बता दे कि अगर आप रोजाना दो बार गर्म पानी से अपना फेस धोएं तो इससे आसानी से बचा जा सकता है। क्योंकि गुनगुने पानी से धोने पर चेहरे पर जमा होने वाले बैक्टीरिया और गंदगी निकल जाते है और चेहरा ऑयली भी नहीं होता है। इस वजह से पिंपल्स नहीं निकलते है।

मेकअप से बनाएं दूरी

बेहतर होगा कि आप इन दिनों में मेकअप से दूर रहें। दरअसल, ब्यूटी प्रोडक्ट्स त्वचा में सीबम बनाते हैं और पोर्स को ब्लॉक कर देते हैं। इससे मुंहासों की दिक्कत बढ़ सकती है।

अच्छी डाइट लें

पीरियड्स के दिनों में ऐसी चीजें खाएं, जिसमें ग्लाइसेमिक इंडेक्स कम हो। इससे हार्मोनल एक्ने की समस्या नहीं होगी। ओमेगा-3 फैटी एसिड, विटमिन-ई और एंटीऑक्सीडेंट अधिक लें। साथ ही शुगरी, सफेद ब्रेडप्रोसेस्ड, ऑयली व जंक फूड्स से दूर रहें।

क्लीनअप सबसे जरूरी

पोर्स में जमा गंदगी और ऑयल को साफ करने के लिए क्लीनअप करवाएं। अगर आप पार्लर नहीं जाना चाहती तो घर पर आसान स्टेप में क्लीनअप कर लें। इसके लिए पहले क्लींजर या गुलाबजल से चेहरा साफ करें और फिर स्क्रब करें। इसके बाद फेस मास्क लगा लें। इससे पिंपल्स नहीं होंगे और स्किन भी ग्लो करेगी।

पिंपल्स के लिए लगाएं क्रीम

पिंपल्स निकल आने पर बेन्जोयल पेरोक्साइड क्रीम लगाएं। यह बैक्टीरिया को खत्म कर पिंपल्स को दूर करेगा लेकिन इसके लिए एक्सपर्ट से सलाह लेना ना भूलें।

स्‍किन को रखें हाइड्रेट

त्वचा को हाइड्रेस रखने के लिए दिनभर में कम से कम 8-9 गिलास पानी पीएं। इसके अलावा डाइट में नारियल पानी, तुलसी चाय, जूस और स्मूदी जैसी हैल्दी चीजें लें। फल व हरी सब्जियां अधिक खाएं।

 

इसे भी पढ़ें-

प्रेग्नेंसी के दौरान खाएं तुलसी, मां और बच्च दोनों को होंगे ये फायदे

 

Disclaimer: sehatraag.com पर दी गई हर जानकारी सिर्फ पाठकों के ज्ञानवर्धन के लिए है। किसी भी बीमारी या स्वास्थ्य संबंधी समस्या के इलाज के लिए कृपया अपने डॉक्टर की सलाह पर ही भरोसा करें। sehatraag.com पर प्रकाशित किसी आलेख के अाधार पर अपना इलाज खुद करने पर किसी भी नुकसान की जिम्मेदारी संबंधित व्यक्ति की ही होगी।